![]()
शारदीय नवरात्र शुरू होते ही शोहरतगढ़ नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में भक्ति का माहौल बन गया है। रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने और भव्य मंडप बनाने का काम जोर-शोर से चलता रहा। गड़ाकूल, खुनुवा बाईपास, शिव नगर, मोतीलाल नगर, तिरंगा तिराहा और मुख्य मार्ग पर श्रद्धालु मंडप बना रहे हैं। भक्त मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी मंडपों में सजा रहे हैं। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी खूब चहल-पहल है। पूजा का सामान, फूल, माला, कपड़े और सजावट की चीजें खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बताया कि पर्व पर पुलिस पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सभी लोग आपसी सौहार्द से त्योहार मनाएं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवरात्र के पहले दिन घूरदेवी माता मंदिर में उमड़ेगी भीड़:दर्शन के लिए कतार और प्रसाद की दुकानें व्यवस्थित की जा रही हैं › शहजादी बेलवा में धूमधाम से कलश पूजन:नवरात्रि पर महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन, एकजुट रहने का लिया संकल्प › Balrampur Koylabas Border Security Check › नरायनपुर में बाल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ग्रामीण और खेल प्रेमी भी पहुंचे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















