श्रावस्ती में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने रविवार शाम 6 बजे सिसवारा और मोहम्मदापुर के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कुल 10 लाख 15 हजार रुपये की सहायता दी। दोनों मामलों में जांच और कार्रवाई जारी है। सिसवारा चौराहे पर 22 सितंबर को जमीन विवाद के मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमलेश पासवान को पुलिस जीप से थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जीप से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विधायक ने कमलेश के चार बच्चों को एक लाख तीन हजार रुपये की सहायता राशि दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत चार लाख 12 हजार रुपये का डेमो चेक भी परिजनों को सौंपा। इस तरह कमलेश के परिवार को कुल पांच लाख 15 हजार रुपये की सहायता मिली। बिजली हादसे में दो युवकों की हुई थी मौत गिलौला थाना क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव में 6 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बहाल करने के दौरान हादसा हो गया था। इसमें वेद प्रकाश पाठक और सचिन मिश्रा की मौत हो गई थी। बताया गया कि दोनों युवक बिजली का पोल लगवाने में सहयोग कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आए पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए।
विधायक राम फेरन पांडेय ने मोहम्मदापुर हादसे के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत पांच लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा। बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर मुकदमा हादसे के बाद जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी थी। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच के लिए टीम जुटी हुई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवरात्र पर आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाएं मंडपों में सजाई:शोहरतगढ़ में भक्तों की भीड़ उमड़ी, बाजारों में भी रौनक दिखी › नरायनपुर में बाल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ग्रामीण और खेल प्रेमी भी पहुंचे › विक्रमजोत के रूपगढ़ में शारदीय नवरात्रि शुरू:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, भक्तिमय हुआ माहौल › मार्ग ठीक न होने पर महासमिति अध्यक्ष ने नाराजगी जताई:शोभायात्रा मार्ग और बिजली के काम अधूरे, 10 अक्टूबर तक पूरे होने थे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















