Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश NH-27 Traffic Jam in Basti

NH-27 Traffic Jam in Basti

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे गन्ना लदे ट्रक और कार में साइड से मामूली टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक और ट्रक चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इस

.

बताया जा रहा है कि गन्ना लदा ट्रक चौराहे से गुजर रहा था, तभी उसकी कार से साइड में हल्की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन चालकों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद के चलते कुछ देर तक दोनों वाहन सड़क पर ही खड़े रहे, जिससे NH-27 पर जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों वाहन चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया और किसी तरह दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

गनीमत रही कि टक्कर मामूली थी और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि, यदि दोनों वाहनों के बीच टक्कर थोड़ी तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्य चौराहे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस की तत्परता से विवाद शांत हुआ और हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका।