श्रावस्ती में मल्हीपुर साइबर सेल ने यूपीआई ठगी के शिकार व्यक्ति के 25 हजार रुपये वापस कराए। यह रकम उनके बैंक खाते में जमा कराई गई।
.
पुलिस के मुताबिक, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के भरथा रोशनगढ़ निवासी रशीद अहमद पुत्र कादिर के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 25 हजार रुपये ठगे गए थे। उन्होंने 18 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33102260024746 के आधार पर साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की।
साइबर सेल की टीम ने तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर MRM (Money Restoration Module) पोर्टल के जरिए पूरी रकम रशीद अहमद के बैंक खाते में वापस कराई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई।
इसमें मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिष कुमार गोंड, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र प्रताप सिंह और आरक्षी चन्दन मौर्य की भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

















