Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:नवशारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज, भक्तों...

श्रावस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:नवशारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज, भक्तों में उत्साह और बाजारों में रौनक

श्रावस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:नवशारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज, भक्तों में उत्साह और बाजारों में रौनक

श्रावस्ती जिले के ताल बघौडा में नवशारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई हैं। आयोजक पूजा स्थलों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और झूमरों से सजाने में जुटे हैं। कई जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है, जहां भक्त पूजा सामग्री, चुनरी, फूल-माला और सजावट का सामान खरीद रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिरों में दर्शन करेंगे। रविवार को पहला नवरात्रि है, जिसमें भक्त मां के चरणों में फल, फूल और मेवा चढ़ाकर आशीर्वाद लेंगे।

Follow @mntnewsbharat