Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रामपुर धोबियाहार में निकली भव्य कलश यात्रा:नवरात्रि से पहले दुर्गा पूजा समितियों...

रामपुर धोबियाहार में निकली भव्य कलश यात्रा:नवरात्रि से पहले दुर्गा पूजा समितियों की तैयारियां तेज, वैवाही चौकी क्षेत्र में 17 जगहों पर लगेंगी प्रतिमाएं

रामपुर धोबियाहार में निकली भव्य कलश यात्रा:नवरात्रि से पहले दुर्गा पूजा समितियों की तैयारियां तेज, वैवाही चौकी क्षेत्र में 17 जगहों पर लगेंगी प्रतिमाएं

बहराइच के शिवपुर विकासखंड के रामपुर धोबियाहार गांव में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शारदीय नवरात्रि से पहले दुर्गा पूजा समिति ने आयोजित की। इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई। महिलाएं सिर पर कलश लेकर सरयू नदी के गढ़ीघाट पहुंचीं। वहां कलश में जल भरा गया और धार्मिक रस्में पूरी की गईं। शिवपुर विकासखंड के वैवाही चौकी क्षेत्र में इस साल नवरात्रि पर 17 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं लगेंगी। दुर्गा पूजा समितियां इसकी तैयारियां कर रही हैं। गांवों में पूजा पंडालों को सजाया जा रहा है। कलश यात्रा के दौरान खैरीघाट थाना क्षेत्र की वैवाही चौकी पुलिस गढ़ीघाट पर मौजूद रही। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। क्षेत्र के लोग नवरात्रि और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारियों में लगे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat