![]()
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को पयागपुर स्थित समय माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के शुभारंभ पर प्रमुख पुजारी क्रांतिवीर मिश्रा ने विधि-विधान के साथ आरती शुरू की। आरती के दौरान भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और भक्ति भाव से पूजा की। मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा से सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। इस दौरान छोटू पांडे, अंकित अग्रवाल, सुमित समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में उमड़ी भीड़ से पूरे इलाके में धार्मिक उत्साह का माहौल दिखा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में मंदिर के पास दिखा विशाल अजगर, VIDEO:मच्छरदानी डालकर पकड़ा, वन विभाग जंगल में छोड़ा › Durga Puja 2026 in Basti › श्रावस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:नवशारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज, भक्तों में उत्साह और बाजारों में रौनक › उतरौला में श्री रामलीला का शुभारंभ:विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया उद्घाटन, 11 से 22 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















