श्रावस्ती जिले के ताल बघौडा में नवशारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई हैं। आयोजक पूजा स्थलों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और झूमरों से सजाने में जुटे हैं। कई जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है, जहां भक्त पूजा सामग्री, चुनरी, फूल-माला और सजावट का सामान खरीद रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिरों में दर्शन करेंगे। रविवार को पहला नवरात्रि है, जिसमें भक्त मां के चरणों में फल, फूल और मेवा चढ़ाकर आशीर्वाद लेंगे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महराजगंज में मंदिर के पास दिखा विशाल अजगर, VIDEO:मच्छरदानी डालकर पकड़ा, वन विभाग जंगल में छोड़ा › Durga Puja 2026 in Basti › समय माता मंदिर में नवरात्रि की पहली आरती में उमड़ी:पयागपुर-बहराइच मार्ग पर जय माता दी के जयकारों से गूंजा परिसर › उतरौला में श्री रामलीला का शुभारंभ:विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया उद्घाटन, 11 से 22 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














