नानपारा में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कोतवाल गुरुसेन सिंह और पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। उन्होंने प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जायजा लिया। गश्त के दौरान अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। ASP दुर्गा प्रसाद तिवारी ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने, कड़ी निगरानी रखने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की चेकिंग भी की गई। पुलिस ने साफ किया कि त्योहारों पर शांति भंग करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अपर पुलिस अधीक्षक ने नगरवासियों और व्यापारियों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कमचियारा में मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित:श्री नवरात्र दुर्गा पूजा समिति ने भव्य पंडाल सजाया, भक्तिमय माहौल › जमुनहा बाजार में नवरात्रि पर हुई आरती और गणेश झांकी:श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, कन्या विद्यालय प्रांगण में हुआ कार्यक्रम › रेहरा बाजार में नारद मोह की लीला से रामलीला शुरू:अयोध्या के कलाकारों ने किया मंचन, मुख्य अतिथियों ने किया उद्घाटन › बढ़नी में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज:पिपरा, औरहवा सहित कई जगहों पर बन रहे मंडप, स्थापित होंगी प्रतिमाएं“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















