श्रीदत्तगंज। शारदीय नवरात्र के पहले दिन महदेइया बाजार में भक्ति और उल्लास का माहौल है। सुबह से ही मंदिरों में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजने लगे। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। आदिशक्ति जय मां दुर्गा मंदिर भक्तों ने पूजा की और घरों में कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति भी जलाई गई है। महदेइया बाजार में सुबह से श्रद्धालुओं में उल्लास रहा। पूजन सामग्री और सजावट की दुकानों पर खरीदारी तेज है। आम, अशोक के पत्तों की बंदनवार, गेंदे के फूल, लाल चुनरी, शृंगार का सामान, नारियल और धूप-दीप की बिक्री हो रही है। आर्टिफिशियल फूलों की मालाएं, रंग-बिरंगी पट्टियां और इलेक्ट्रॉनिक लाइटें भी बिक रही हैं। आदिशक्ति जय मां दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए भक्त जुटे रहे। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर के बाहर बैरिकेडिंग की गई है और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› रेहरा बाजार में नारद मोह की लीला से रामलीला शुरू:अयोध्या के कलाकारों ने किया मंचन, मुख्य अतिथियों ने किया उद्घाटन › बढ़नी में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां तेज:पिपरा, औरहवा सहित कई जगहों पर बन रहे मंडप, स्थापित होंगी प्रतिमाएं › Shardiya Navratri 2026 | Brijmanganj Durga Puja Pandal Preparations › गायघाट में नवरात्रि पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित:बाबा चेतनदास नगर और सूर्य नगर में भक्ति का माहौल, नौ दिन होगी पूजा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















