बढ़नी ब्लॉक में रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हुई। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना व मंडप निर्माण तेजी से जारी है। पिपरा, औरहवा, तुलसियापुर, खैरीशीतल प्रसाद के मुख्य चौराहों पर श्रद्धालु व समितियां जुटी हैं। मंडपों में मां दुर्गा के साथ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश, कार्तिकेय की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। नौ दिनों तक कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशठी पाठ, भजन-कीर्तन, आरती होगी। महाष्टमी व नवमी पर विशेष पूजा-प्रसाद वितरण होगा। प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर पंडालों तक ले जाया गया, माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय आयोजक राजकुमार तिवारी, दिलीप पांडेय, जयप्रकाश, विशाल और अनिल पंकज पांडेय ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां तेज हैं। नवरात्रि को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। पूजा सामग्री, फूल-माला व सजावट का सामान खरीदने वालों की भीड़ है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारियां भी जारी हैं, जिसमें स्थानीय लोग व प्रशासन सहयोग कर रहे हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› महादेवा चौराहे पर अचानक टूटकर गिरा बिजली का तार:साप्ताहिक बाजार में मची अफरा-तफरी, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ › कमचियारा में मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित:श्री नवरात्र दुर्गा पूजा समिति ने भव्य पंडाल सजाया, भक्तिमय माहौल › जमुनहा बाजार में नवरात्रि पर हुई आरती और गणेश झांकी:श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, कन्या विद्यालय प्रांगण में हुआ कार्यक्रम › रेहरा बाजार में नारद मोह की लीला से रामलीला शुरू:अयोध्या के कलाकारों ने किया मंचन, मुख्य अतिथियों ने किया उद्घाटन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















