Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कमचियारा में मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित:श्री नवरात्र दुर्गा पूजा समिति...

कमचियारा में मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित:श्री नवरात्र दुर्गा पूजा समिति ने भव्य पंडाल सजाया, भक्तिमय माहौल

कमचियारा में मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित:श्री नवरात्र दुर्गा पूजा समिति ने भव्य पंडाल सजाया, भक्तिमय माहौल

बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के विकास खण्ड बलहा के स्थित ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा के कमचियारा में श्री नवरात्रि दुर्गा पूजा समिति ने मां दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की है। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
मां माता रानी जी के दरबार को सजाया गया है। प्रतिमा को फूलों से सजाया गया है और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। पंडाल रोशनी से जगमगा रहा है और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के पदाधिकारी और सदस्य पूजा की व्यवस्थाओं में लगे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालुओं में उत्साह दिख रहा है। समिति के अध्यक्ष आसाराम पटेल, उपाध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, महामंत्री राजेंद्र विश्वकर्मा और कोषाध्यक्ष एवं व्यवस्थापक चंदन टेकरीवाल हैं। सदस्यों में राजेश विश्वकर्मा, आजाद कुमार, श्याम सुंदर, गोपाल, जंगली, विनोद कुमार, विकास कुमार और दीपचंद शामिल हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat