रिसिया-बहराइच के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें करीब 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें इलाज और सलाह दी गई। चिकित्सक डॉ. शुऐब ने मरीजों की जांच की और उनकी समस्याओं के हिसाब से उपचार दिया। इस मेले का मकसद ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने पीएचसी नरसिंडीहा का निरीक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनका हालचाल जाना। मेले में कलीम, फूलचंद, अनीता, सतीश, आरती, हीना, बाबू, सुनीता, वनीता, सद्दाम और रामावती समेत कई मरीज इलाज कराने पहुंचे। उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› खड़सरी मंदिर से निकली कलश यात्रा:डीजे पर नाचते बच्चों ने लगाए जय माता दी के नारे, मधुबेनिया गांव के नाले से भरा जल › भास्कर की खबर का असर,जलभराव पर डीएम ने लिया संज्ञान:एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने किया निरीक्षण, दिए तीन निर्देश › बलरामपुर में एनएच 730 ने हाईवे की सफाई कराई:नेशनल हाईवे पर जमा कूड़ा-कचरा और घास-फूस हटाया गया › ककरही ब्रिज पर बाइक-बस की टक्कर:युवक गंभीर रूप से घायल, मौके पर जुटी भीड़; पुलिस जांच में जुटी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























