कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहट में उस समय दुख छा गया, जब गुजरात से एक युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। गुड्डू गिरी नाम का युवक पिछले 10 साल से परिवार के साथ गुजरात में ठेकेदारी का काम कर रहा था। 7 अक्टूबर को काम के दौरान वह जनरेटर की बिजली की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। कंपनी के मालिक और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को जब गुड्डू गिरी का शव सोहट गांव पहुंचा, तो परिजनों में रोना-धोना मच गया। पूर्व प्रधान धर्म दयाल सिंह ने बताया कि रविवार को कुशीनगर के भैंसहा घाट पर नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र शुरू:सिरसिया क्षेत्र में मां शैलपुत्री की पूजा के साथ भक्तिमय हुआ माहौल, पंडाल सजने लगे › Shardiya Navratri 2026 | Maa Shailputri Puja Starts › बस्ती बैडमिंटन ओपन में सिद्धार्थनगर की टीम उपविजेता बनी:शोहरतगढ़ में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया नेतृत्व › नानपारा नव दुर्गा समिति ने उपजिलाधिकारी को सौंपा मांगपत्र:पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों की मरम्मत सहित 13 मांगों पर कार्रवाई की अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















