केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति नानपारा ने शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए प्रशासन से व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। समिति ने उपजिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह को मांगपत्र सौंपा, जिसमें नगर की समस्याओं और जरूरी इंतजामों पर ध्यान दिलाया। मांगपत्र में 13 बिंदु शामिल हैं। इनमें पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और नगर की साफ-सफाई प्रमुख हैं। समिति ने बताया कि महोत्सव 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है, इसलिए समय रहते व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। समिति ने विसर्जन मार्गों की मरम्मत, नवरात्रि से विसर्जन तक मांस-मछली की दुकानें बंद रखने की मांग की। पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम मांगे गए। विसर्जन घाटों और मार्गों पर सुविधाएं देने, गड्ढों को भरने और सड़कों को ठीक कराने की मांग है। नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटें नवरात्रि से विसर्जन तक नियमित रूप से जलें। समिति ने प्रशासन से सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Shardiya Navratri 2026 | Maa Shailputri Puja Starts › बस्ती बैडमिंटन ओपन में सिद्धार्थनगर की टीम उपविजेता बनी:शोहरतगढ़ में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया नेतृत्व › महराजगंज के युवक की गुजरात में करंट लगने से मौत:ठेकेदारी करते समय हुआ हादसा, गांव पहुंचा शव › श्रावस्ती के बसभड़िया पुरैना में नवरात्र की तैयारियां:पूरे गांव को आकर्षक लाइटों से सजाया गया, बिजली की समस्या बरकरार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















