Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र शुरू:सिरसिया क्षेत्र में मां शैलपुत्री की पूजा के...

श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र शुरू:सिरसिया क्षेत्र में मां शैलपुत्री की पूजा के साथ भक्तिमय हुआ माहौल, पंडाल सजने लगे

श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र शुरू:सिरसिया क्षेत्र में मां शैलपुत्री की पूजा के साथ भक्तिमय हुआ माहौल, पंडाल सजने लगे

श्रावस्ती जनपद में रविवार को शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की। सिरसिया समेत पूरे इलाके में भक्ति का माहौल है। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सज रहे हैं और तैयारियां आखिरी दौर में हैं। सिरसिया, लक्ष्मनपुर बाजार, जोखवा बाजार, संग्रामगंज और एकघरवा जैसे कई इलाकों में दुर्गा पूजा पंडाल सज रहे हैं। कुछ जगहों पर मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित कर पूजा शुरू हो गई है। बाकी जगहों पर देर शाम मूर्ति स्थापना और कलश यात्रा की तैयारी है। पंडालों को तैयार करने के लिए मजदूर और कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। मिट्टी की मूर्तियों को आकार देने, रंगाई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी भीड़ बढ़ गई है। कपड़े, गहने, पूजा का सामान, फल और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहक दिख रहे हैं। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर उत्साह है। इलाके में कई जगह धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat