Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश उर्लेहवा पावर हाउस की लाइन में खराबी से बिजली गुल:जमुनहा के 150...

उर्लेहवा पावर हाउस की लाइन में खराबी से बिजली गुल:जमुनहा के 150 गांवों में पांच घंटे से सप्लाई बंद, विभाग फॉल्ट तलाश रहा

जमुनहा विकासखंड के करीब 150 गांवों में मंगलवार को पांच घंटे से बिजली सप्लाई बंद है। उर्लेहवा पावर हाउस को बहराइच से मिलने वाली सप्लाई लाइन में खराबी के कारण बिजली गुल हुई। बिजली न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है। घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण भी बंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली न रहने से परेशानी बढ़ रही है। शाम के समय सप्लाई बंद होने से भी उन्हें दिक्कत हो रही है। जूनियर इंजीनियर विवेक कुशवाहा ने बताया कि सप्लाई लाइन में फॉल्ट आया है। विभाग के कर्मचारी फॉल्ट तलाश रहे हैं और खराबी ठीक कर बिजली सप्लाई शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।