बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में सेमरा मुस्तहकम गांव के पास बंधे पर गड्ढे से बचने की कोशिश में पिकअप पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 10 श्रद्धालु घायल हो गए। चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव से श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर बाबा रामनिहाल दास कुटी उमरिया में दर्शन करने जा रहे थे। सेमरा मुस्तहकम गांव के पास बंधे पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप सड़क पर पलट गई।
हादसे में नेहा पुत्री मिट्ठू, ज्योति (19) पुत्री रवि, अभिनेश (12) पुत्र रामलखन, रीमा (14) पुत्री भोला, इंद्रावती (45) पत्नी मधुबन, कुसुमा (45) पत्नी पृथ्वीनाथ, अनीशा (16) पुत्री मंगरू, संदीप (7) पुत्र धर्मराज, रामलखन (50) पुत्र रामेश्वर और स्नेहा (14) पुत्री सुरेश घायल हुए। सभी गंगापुर गांव के निवासी हैं।
स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे। एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नेहा, रीमा, अनीशा और स्नेहा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी छह घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
डॉ. प्रेम त्रिपाठी भी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद बंधे पर बने गड्ढे और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं।
बंधे के गड्ढे से बचने में पिकअप पलटी:बस्ती के दुबौलिया में दर्शन को जा रहे 10 श्रद्धालु घायल, चार जिला अस्पताल रेफर
BREAKING
NEWS
















