Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कैडेट्स ने मेमोरियल निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया:पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में...

कैडेट्स ने मेमोरियल निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया:पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता

पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में कैप्टन मनोज पांडेय मेमोरियल निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें कॉलेज के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के मार्गदर्शन में हुई।
कैडेट्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ भारत की भूमिका, विकसित भारत-2047 और जिम्मेदार नागरिक बनने में एनसीसी की भूमिका जैसे विषयों पर निबंध लिखे।
प्रतियोगिता में कैडेट निलाक्षी, आराध्या, अनन्या, दिव्या, रोशनी, चांदनी, मुस्कान, काजल, आराध्या राठौर, अविनाश, मयंक और मोहम्मद अली सहित अन्य कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
विद्यालय के निदेशक दुर्गेश सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।
एनसीसी अधिकारी राकेश कुमार साहनी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।