महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ मधुबनी-मिश्रवलिया मार्ग पर गड्ढे, बारिश में जलभराव से लोग परेशान:आसपास 3 स्कूल...

मधुबनी-मिश्रवलिया मार्ग पर गड्ढे, बारिश में जलभराव से लोग परेशान:आसपास 3 स्कूल होने से छात्रों को दिक्कत, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

मधुबनी-मिश्रवलिया मार्ग इन दिनों खराब हालत में है। विकासखंड मिठौरा क्षेत्र में मधुबनी नहर पुल से मिश्रवलिया होते हुए पिपरिया गुरु गोविंद राय चौराहे तक जाने वाली इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग के आसपास तीन स्कूल और एक साधन सहकारी समिति है। इस कारण रोजाना बड़ी संख्या में छात्र और ग्रामीण यहां से आते-जाते हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। कई बच्चे दूसरा रास्ता अपनाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ किनारे से निकलते समय कीचड़ में गिर जाते हैं। राहगीर संत मुनि, सुग्रीव यादव और रिंकू विश्वकर्मा ने बताया कि साइकिल सवार भी कई बार फिसलकर कीचड़ में गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या खत्म करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here