Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich Police Line Gram Prahari Samman Samaroh

Bahraich Police Line Gram Prahari Samman Samaroh

ग्रामीण सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले 800 ग्राम प्रहरी सम्मानित, अधिकारी रहे मौजूद। - Dainik Bhaskar

अनुराग पाठक | बहराइच3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्रामीण सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले 800 ग्राम प्रहरी सम्मानित, अधिकारी रहे मौजूद।

बहराइच पुलिस लाइन में मंगलवार को करीब 800 ग्राम प्रहरियों का सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान उन्हें कंबल, टॉर्च, साफा और धोती देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की तारीफ की।

समारोह में सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, महसी विधायक सुरेशर सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, बहराइच विधायक अनुपमा जायसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे मौजूद रहे।

सांसद-विधायकों और अफसरों ने की सराहना।

सांसद-विधायकों और अफसरों ने की सराहना।

इनके साथ जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मकसद ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देना था। साथ ही ग्रामीण इलाकों में पुलिस व्यवस्था और जन सुरक्षा में उनकी भागीदारी को मजबूत करना भी इसका उद्देश्य रहा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat