श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के बसभरिया पुरैना गांव के चौकीदार पुरवा में रहने वाली कुसमा देवी का मकान तेज आंधी, तूफान और बारिश के कारण गिर गया। जिस समय मकान ढहा, पूरा परिवार अंदर मौजूद था। हालांकि, सभी सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस घटना में घर में रखा सारा राशन भी मलबे में दबकर खराब हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि कुसमा देवी के बच्चे चना भूनकर खाने को मजबूर हैं। परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है। अब उनके पास न तो सिर छिपाने के लिए छत है और न ही बच्चों का पेट भरने के लिए पर्याप्त भोजन। कुसमा देवी ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान और बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता मांगी है, ताकि उन्हें सुरक्षित छत और दो वक्त का भोजन मिल सके।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला › मौसम बदलने से बच्चों में एलर्जी-अस्थमा के मरीज बढ़े:जिला अस्पताल अलर्ट पर, दशहरा के लिए 8 बेड आरक्षित“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















