Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश उतरौला में दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जयकारों से...

उतरौला में दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जयकारों से गूंजा माहौल, 9 दिन चलेगा महोत्सव

उतरौला में दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जयकारों से गूंजा माहौल, 9 दिन चलेगा महोत्सव

बलरामपुर के उतरौला में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार देर रात मां दुर्गा की प्रतिमाएं पूजा पंडालों में स्थापित की गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से यह स्थापना हुई। श्रद्धालुओं के ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। उतरौला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर पंडाल सजाए गए हैं। इनमें मां ज्वाला महारानी मंदिर, फक्कड़ दास मंदिर, पुराने अस्पताल, मोहल्ला रफी नगर में बस स्टॉप के पास, डाकखाना, पुष्पांजलि होटल के सामने और खाकी दास मंदिर, अलावलपुर जैसे स्थान शामिल हैं। नवरात्रि का यह दुर्गा पूजा महोत्सव अगले नौ दिनों तक चलेगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat