गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव कक्ष के सामने कई दिनों से बारिश का गंदा पानी जमा है। इस पानी से अब बदबू आने लगी है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आए लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। खासकर प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं और उनके परिवार वालों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों सुरेश, विमल, मंगल और सरिता ने बताया कि अस्पताल परिसर के साथ ही प्रसव कक्ष के बाहर जाने वाले रास्ते पर भी गंदा पानी जमा है। कई दिनों से पानी नहीं निकल पाने के कारण बदबू बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज पहले से ही बीमार होते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में गंदगी और पानी जमा होना उनके स्वास्थ्य के लिए चिंता बढ़ा रहा है। लोगों ने यह भी बताया कि इन दिनों वायरल फीवर और मच्छर से होने वाली बीमारियों का असर दिख रहा है। डॉक्टर भी मरीजों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और मच्छरों से बचने की सलाह देते हैं। ऐसे में गिलौला सीएचसी परिसर में ही पानी जमा होने और गंदगी की स्थिति बनी होने से लोग सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जब स्वास्थ्य केंद्र में ही साफ-सफाई नहीं है, तो मरीजों को संक्रमण और मच्छर से होने वाली बीमारियों से कैसे बचाया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई पर जोर दे रही है। लेकिन गिलौला सीएचसी में हालात इसके उलट हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल परिसर में जल्द सफाई अभियान चलाकर जमा पानी को निकाला जाए। साथ ही, प्रसव कक्ष के सामने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराई जाए, ताकि मरीजों और नवजात शिशुओं को कोई दिक्कत न हो। सीएचसी अधीक्षक अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जाएगी, ताकि बारिश का पानी बाहर निकाला जा सके।
राजभर बोले- पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री:बस्ती में...
बस्ती में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होने...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































