बस्ती में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होने बस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश के विभाजन, पूर्वांचल राज्य के गठन, जातीय जनगणना और 2027 विधानसभा चुनाव जैसे बड़े मुद्दों पर बेबाक बयान दिए। साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और लंबे समय से इसके विभाजन की मांग उठती रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में अलग राज्य, पश्चिम में हरित प्रदेश और पूर्वांचल में अलग पूर्वांचल राज्य की मांग हो रही है। राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जब भी यूपी का विभाजन होगा और पूर्वांचल राज्य बनेगा, उस दिन राजभर समाज का बेटा ही वहां का पहला मुख्यमंत्री बनेगा। जातीय जनगणना और 27% आरक्षण में बंटवारे का मुद्दा उठाया राजभर ने जातीय जनगणना की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे पिछड़े वर्गों को उनकी आबादी के अनुसार हक मिलेगा। उन्होंने पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण के भीतर उचित बंटवारे की मांग दोहराई, ताकि सभी पिछड़ी जातियों को उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने से क्षेत्रीय विकास और सामाजिक हिस्सेदारी की लड़ाई और मजबूत होगी। अखिलेश और राहुल पर तंज, PDA की परिभाषा पर उठाए सवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि सपा को पहले अपनी अंदरूनी कलह सुलझानी चाहिए। शिवपाल गुट के नेताओं को हटाए जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि इससे सपा की अंदरूनी खींचतान जगजाहिर हो गई है। अखिलेश के ‘पीडीए (PDA) रथ’ पर सवाल उठाते हुए राजभर ने पूछा कि सपा पहले यह तो तय कर ले कि पीडीए में कौन-कौन शामिल है और इसकी परिभाषा क्या है। अतीक, मुख्तार और आजम के पोस्टरों पर बोला हमला अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान के पोस्टरों से जुड़े सवाल पर राजभर ने कहा कि वह पोस्टर बिल्कुल सही है। उस दौर में इन्हीं लोगों का बोलबाला था और इनके सामने किसी की नहीं चलती थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस दौर में सपा नेता मंचों पर भी प्रभाव दिखाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते थे।
मिठौर आयुर्वेदिक अस्पताल में 37 मरीजों का इलाज:जांच के बाद आयुर्वेदिक...
महराजगंज के मिठौर आयुर्वेदिक अस्पताल में सोमवार को 37 मरीजों का इलाज किया गया। अस्पताल पहुंचे मरीजों की जांच करने के बाद उनकी स्वास्थ्य...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































