Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश ग्रामीण ने 31 हजार की बोली लगाकर खोली माता रानी:श्रावस्ती के पिपरहवा...

ग्रामीण ने 31 हजार की बोली लगाकर खोली माता रानी:श्रावस्ती के पिपरहवा जोगा गांव में हुआ आयोजन, पंडाल जयकारों से गूंजा

ग्रामीण ने 31 हजार की बोली लगाकर खोली माता रानी:श्रावस्ती के पिपरहवा जोगा गांव में हुआ आयोजन, पंडाल जयकारों से गूंजा

श्रावस्ती के पिपरहवा जोगा गांव में मंगलवार को श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव हुआ। इसमें माता रानी की आंखों की पट्टी खोलने का कार्यक्रम रखा गया। एक ग्रामीण ने 31 हजार रुपये की बोली लगाकर यह सौभाग्य पाया। पट्टी खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह दिखा। पूरा पंडाल ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और इलाके की खुशहाली मांगी। समिति के अध्यक्ष मिंटू यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों की आस्था बढ़ाते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार भी जताया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat