महराजगंज के श्यामदेउरवां कस्बे में पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में मारपीट हुई। इसमें घायल संदीप कुमार (18) की गुरुवार रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाद बुधवार रात शुरू हुआ। जयकिशन ने अपनी बाइक संदीप के घर के सामने खड़ी की थी। संदीप की मां के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे संदीप अपने छोटे भाई शिवम (14) के साथ श्यामदेउरवां गया। आरोप है कि जयकिशन ने साथियों संग उन्हें घेरकर लोहे की रॉड से हमला किया। इसमें संदीप, शिवम और जयकिशन घायल हुए। घायलों को पहले परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। संदीप और शिवम की गंभीर हालत देख उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां रात 9 बजे संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने जयकिशन, रंजीत और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। संदीप तीन भाइयों में से एक था।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव:बस्ती में शराब पीकर घर से निकला था, सुबह भाई और पिता को दिखा › स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बहराइच-गोंडा मार्ग पर हादसा, बच्चों को लेकर जा रही थी बस › सीमावर्ती गांवों की 13 महिलाओं को डीएम ने किया सम्मानित:श्रावस्ती में आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया, गांवों में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी › बलरामपुर कॉलेज में युवा स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन पर संवाद कार्यक्रम:युवक को मिला पहला पुरस्कार, छात्रों ने रखे विचार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















