निचलौल पुलिस ने अवैध असलहों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की। उन्होंने एक युवक को 32 बोर की पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान अमित चौधरी पुत्र राजकुमार, निवासी पिपरा काजी, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चमनगंज पुल के पास जंगल में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल के साथ मौजूद है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Navratri Shopping in Shohratgarh | Devotees Crowd Market for Puja Items › महराजगंज कोतवाली के पास कुत्ते ने 20 लोगों को काटा:शहर में दहशत का माहौल, लोगों ने अधिकारियों से मदद मांगी › मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव:बस्ती में शराब पीकर घर से निकला था, सुबह भाई और पिता को दिखा › स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बहराइच-गोंडा मार्ग पर हादसा, बच्चों को लेकर जा रही थी बस“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















