डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलुगु फिल्मों के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी शुक्रवार को केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी की अगुवाई में नशे के खिलाफ निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
हैदराबाद में पदयात्रा के तीसरे और अंतिम दिन नागार्जुन अमीरपेट में मार्च में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता साई कुमार, शिवा रेड्डी और फिल्म निर्देशक बोयापति श्रीनु भी मौजूद रहे।
नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़े एक्टर नागार्जुन
नागार्जुन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प के तहत किशन रेड्डी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की।
BREAKING
NEWS

















