84 कोसी परिक्रमा में शामिल चित्रकूट के साधु-संतों की टोली शुक्रवार को शेरवाघाट से नाव के जरिए श्रृंगी ऋषि आश्रम के लिए रवाना हुई। संत धर्म ध्वज लेकर निकले।
.
इससे पहले, टोली गुरुवार शाम हनुमानबाग चकोही मंदिर पहुंची थी। संतों ने मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए और भोग-प्रसाद लिया। इसके बाद उन्होंने रात में मंदिर परिसर में विश्राम किया।
हनुमानबाग मंदिर में व्यवस्थापकों के नेतृत्व में संतों के लिए भोजन और जलपान का इंतजाम किया गया। संत गोविन्द दास के नेतृत्व में साधु-संत परिक्रमा कर रहे हैं।
परिक्रमा मखौड़ा से शुरू हुई थी। बुधवार रात संतों ने छावनी के रामरेखा मंदिर में विश्राम किया। गुरुवार सुबह रामरेखा में स्नान-पूजन के बाद वे हनुमानबाग के लिए रवाना हुए।

BREAKING
NEWS

















