बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तहसील रोड अंडरपास के पास स्कूल बस चालक और कार सवार लोगों के बीच बहस हुई। बस में बैठे बच्चे विवाद देखते रहे।
.
जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर बस चालक और स्टाफ की कार सवार लोगों से बहस शुरू हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी।
झगड़े के कारण कुछ देर सड़क पर आवागमन रुक गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद विवाद खत्म हुआ।
हर्रैया थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है।
BREAKING
NEWS

















