शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर, कार्यालय, रिकॉर्ड कक्ष, मालखाने, हवालात और शस्त्रागार की जांच की।
.
एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और रोशनी का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव, लंबित शिकायतों और जांच की स्थिति की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सहायता केंद्र के कर्मचारियों से बात की। एसपी ने निर्देश दिए कि थाने आने वाली महिलाओं और फरियादियों से शालीनता से पेश आएं, उनकी बात धैर्य से सुनें और शिकायतों का समय पर निपटारा करें।
उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निपटाने, गश्त को प्रभावी बनाने और अपराध पर रोक लगाने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर नजर रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने को कहा।
एसपी ने थाने में साफ-सफाई और अनुशासन का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार यादव, धीरेंद्र दुबे और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

















