Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में ट्रैक्टर ने मां-बेटे की बाइक को टक्कर मारी: मिट्टी देने...

श्रावस्ती में ट्रैक्टर ने मां-बेटे की बाइक को टक्कर मारी: मिट्टी देने जा रहे दोनों गंभीर घायल, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा – Shravasti Road Accident

श्रावस्ती। किसी परिचित के यहां मिट्टी देने जा रहे मां-बेटे सड़क हादसे का शिकार हो गए। जमुनहा क्षेत्र में मल्हीपुर बाबागंज मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मां-बेटे मोटरसाइकिल से बालापुर मिट्टी देने जा रहे थे। इसी दौरान माल्हि-जमुनहा मार्ग पर माल्हि गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद चालक खुद घायलों को माल्हि चौराहे स्थित निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।