Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में युवा वोटरों का पंजीकरण 0.48%: मंडलायुक्त ने महिला वोटरों की...

महराजगंज में युवा वोटरों का पंजीकरण 0.48%: मंडलायुक्त ने महिला वोटरों की संख्या बढ़ाने और बूथों पर असिस्टेंट नियुक्त करने के निर्देश दिए – Maharajganj Voter List Revision

महराजगंज में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने युवा और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिन

.

बैठक के बाद मंडलायुक्त और डीआईजी ने विशेष कैंप का निरीक्षण किया। इसके बाद कंट्रोल रूम पहुंचकर अभियान की प्रगति की जानकारी ली।

मंडलायुक्त ने बताया कि 17 तारीख को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशित हो चुका है। अब सूची में नए नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया चल रही है।

समीक्षा के दौरान सामने आया कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का पंजीकरण केवल 0.48 प्रतिशत है, जबकि यह 4 से 5 प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने की भी अपील की।

मंडलायुक्त ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर औसतन 140 नए मतदाता जुड़ने की संभावना है। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 और मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 उपलब्ध हैं। अभियान से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे विधानसभा मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। यदि सूची में नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।