नई दिल्ली । एसर कंपनी ने आइकोनिया टैब 11 5जी और आइकोनिया टैब 12 5जी नाम से दो नए टैबलेट लॉन्च किए हैं। दोनों डिवाइस में 8 जीबी रैम, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5जी कनेक्टिविटी और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 23,990 रुपये और 26,990 रुपये है। आइकोनिया टैब 11 5जी में 10.95 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1920 गुणा 1200 पिक्सल और अधिकतम ब्राइटनेस 450 निट्स है। वहीं, आइकोनिया टैब 12 5जी में 12.2 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसका रिजॉल्यूशन 2400 गुणा 1600 पिक्सल और ब्राइटनेस 400 निट्स है। दोनों टैबलेट में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें मीडियाटेक एमटी8755 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। कंपनी ने 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के विकल्प दिए हैं। जरूरत के अनुसार स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। दोनों टैबलेट में फिंगरप्रिंट पहचान और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आइकोनिया टैब 11 में 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा है, जबकि टैब 12 में 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। ये कीबोर्ड फ्लिप कवर और स्टाइलस को भी सपोर्ट करते हैं। बैटरी के मामले में आइकोनिया टैब 12 खास है। इसमें 10,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बड़े डिस्प्ले और 5जी सुविधा के कारण ये टैबलेट पढ़ाई, वीडियो देखने और रोजमर्रा के डिजिटल कामों के लिए विकल्प बन सकते हैं। टैब 11 को फ्लिपकार्ट और एसर के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। टैब 12 ऑनलाइन मंचों और एसर के चुनिंदा स्टोर पर उपलब्ध होगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















