बहराइच के मिहींपुरवा ब्लॉक की घुमनाभारू ग्राम पंचायत में सामुदायिक मॉडल एग्री-पीवी प्लांट लगा है। यह ग्रामीण आत्मनिर्भरता की मिसाल है। सौर ऊर्जा से सिंचाई का खर्च 200 रुपये से घटकर 60 रुपये प्रति घंटा हो गया है। कैबिनेट सचिवालय के अपर सचिव सौरभ कुमार तिवारी ने नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के गणेश महालावत संग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सराहना करते हुए इसे ‘रेगिस्तान में नखलिस्तान’ बताया। 43 किलोवाट क्षमता का यह प्लांट 10 सौर सिंचाई पंपों से लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई करता है। इसे ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (टीआरआई) और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने विकसित किया है। महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य प्लांट के संचालन और प्रबंधन में सक्रिय हैं। इससे महिलाओं को नेतृत्व और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। निरीक्षण में उपायुक्त देवेंद्र कुमार ओझा, उपायुक्त स्वतः रोजगार धनंजय सिंह, एसडीएम मोतीपुर मोनालिसा जोहरी, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी आशुतोष, टीआरआई के राजीव त्रिपाठी और ग्राम ऊर्जा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कप्तानगंज सड़क हादसे में युवक घायल:भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री ने घायल को पहुंचाया अस्पताल › चफरिया में अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल:गैस सिलेंडर सुरक्षा और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई › सिरसिया ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने की दुर्गा पूजा:लक्ष्मणपुर मोतीपुर कला में नवरात्रि के पांचवें दिन, कई लोग रहे मौजूद › हुसैनाबाद थाना रोड पर गड्ढों में पानी, हादसे का डर:राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी; स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















