नई दिल्ली। अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी सीलायन 7 का नया फेस्टिव एडिशन बीवाईडी इंडिया ने लॉन्च किया है। यह विशेष संस्करण प्रीमियम वेरिएंट पर आधारित है और सामान्य मॉडल से 50 हजार रुपये महंगा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 50.60 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इस एडिशन की केवल 150 यूनिट बेचेगी। नई सीलायन 7 के इंटीरियर में बदलाव किया गया है। इसमें टैन और ब्लैक रंग का नया संयोजन दिया गया है। सामान्य मॉडल में ऑल-ब्लैक और ताहिती ब्लू इंटीरियर का विकल्प मिलता है। एसयूवी में 19 इंच के अलॉय व्हील, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, हेड-अप डिस्प्ले और हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर शामिल हैं। इसमें मेमोरी फंक्शन वाली ड्राइवर सीट, बाहरी रियर-व्यू मिरर का ऑटो-टिल्ट फीचर, लेदर सीटें, लेदर से ढका स्टीयरिंग व्हील और एंबिएंट लाइटिंग भी मिलती है। मनोरंजन के लिए 12 स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम और 15.6 इंच की घूमने वाली टचस्क्रीन दी गई है।
इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ और 11 एयरबैग भी उपलब्ध हैं। सीलायन 7 फेस्टिव एडिशन में 82.56 किलोवाट-घंटे की बैटरी लगी है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 308 बीएचपी की शक्ति और 380 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 567 किलोमीटर तक चल सकती है। यह दावा एनईडीसी परीक्षण चक्र पर आधारित है, इसलिए वास्तविक परिस्थितियों में रेंज अलग हो सकती है। बीवाईडी आने वाले समय में भारत में सील यू डीएम-आई प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी और एटो 2 भी पेश कर सकती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















