Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कोठीभार पुलिस ने सिसवा कस्बे में किया पैदल गश्त:नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा और...

कोठीभार पुलिस ने सिसवा कस्बे में किया पैदल गश्त:नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दिए निर्देश

0
5
कोठीभार पुलिस ने सिसवा कस्बे में किया पैदल गश्त:नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दिए निर्देश

थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा ने सिसवा कस्बे में पैदल गश्त किया। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान उन्होंने पंडाल आयोजकों से बात कर जरूरी निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक को लेकर लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। उन्होंने त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या कोई समस्या होने पर तुरंत पुलिस को बताएं, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। इस गश्त में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा, सिसवा चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश मौर्य, महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल और महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat