बहराइच में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने सीएमओ डॉ. संजय कुमार सहित कई अधिकारियों का वेतन रोकने को कहा। जननी सुरक्षा योजना में खराब प्रदर्शन पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ, जीएम डीआईसी, डीपीआरओ, डीसी एनआरएलएम, डीएसटीओ, ग्रामीण अभियंत्रण अभियंता, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश दिया, जो सुधार होने तक रुका रहेगा। पंचायती राज, बाल विकास, उद्योग और नियोजन विभाग की योजनाओं की धीमी प्रगति पर भी अधिकारियों को सुधार के निर्देश मिले। मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया। आईजीआरएस शिकायतों में 80% संतुष्टि अनिवार्य है। एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश सीएमआईएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए। साथ ही तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं का तत्काल समाधान कर परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को जनोपयोगी बनाने के लिए संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› विशेश्वरगंज में 20 छात्राओं ने बैंक का भ्रमण किया:बैंकिंग जानकारी लेकर खाता खोलने की प्रक्रिया और योजनाओं को जाना › श्रावस्ती में शिया समुदाय का नौचंदी जुमेरात पर आयोजन:हुसैनिया इमामबाड़े में अलैहिस्सलाम की मुनाजात पढ़ी गई, अमन-चैन की दुआ मांगी › बलरामपुर कॉलेज में युवा स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन पर संवाद कार्यक्रम:युवक को मिला पहला पुरस्कार, छात्रों ने रखे विचार › इटवा में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी शिक्षक संगोष्ठी में शामिल:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया आयोजन, शिक्षकों को किया सम्मानित“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














