नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर 6, 7 और 8 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह सड़क डाक बंगले से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) तक जाती है और बेहद खराब हालत में है। सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल मुस्तफा ने गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी से मुलाकात की। उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। चेयरमैन ने सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया है। कुछ दिन पहले मुस्तफा ने अध्यक्ष से सड़क की बदहाली पर चर्चा की थी। तब अध्यक्ष ने औपचारिक प्रार्थना पत्र देने को कहा था। यह सड़क इन वार्डों के निवासियों के लिए आवागमन का मुख्य जरिया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को परेशानी होती है। यहां आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने कहा, “यह सड़क क्षेत्र के लिए जरूरी है। मेरी कोशिश रहेगी कि निर्माण कार्य बिना किसी देरी के जल्द शुरू हो।” इस आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों में सड़क बनने की उम्मीद जगी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बांसी में डीएम-एसपी ने किया राप्ती घाट का निरीक्षण:दुर्गा पूजा विसर्जन से पहले सुरक्षा व्यवस्था परखी, पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी की › सिसवा में क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आग़ाज़:महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में दौड़ और कबड्डी में बच्चों ने बिखेरी चमक, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किया पहला स्थान › नगर बाजार दुर्गा मंदिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:मरीजों को जांच के बाद मुफ्त दवाएं बांटी गईं, हॉस्पिटल की टीम ने दी सेवा › विशेश्वरगंज में 20 छात्राओं ने बैंक का भ्रमण किया:बैंकिंग जानकारी लेकर खाता खोलने की प्रक्रिया और योजनाओं को जाना“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















