श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड के बेनीडिहवा ग्राम सभा के प्रधान पुरवा में शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना और आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में फूलमाला चढ़ाई और अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यकघरवा निवासी पंडित सज्जन पाठक ने नियमों के अनुसार पूजा कराई। कोषाध्यक्ष संजय कुमार गौतम की माताजी यजमान के तौर पर पूजा में शामिल हुईं। इस दौरान भक्तों ने मां का आशीर्वाद लिया। नवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष रामसमुझ गौतम, उपाध्यक्ष मेवालाल गौतम, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गौतम और ग्राम प्रधान भूषण के नेतृत्व में हो रहा है। समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से यह पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव:बस्ती में शराब पीकर घर से निकला था, सुबह भाई और पिता को दिखा › स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बहराइच-गोंडा मार्ग पर हादसा, बच्चों को लेकर जा रही थी बस › सीमावर्ती गांवों की 13 महिलाओं को डीएम ने किया सम्मानित:श्रावस्ती में आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया, गांवों में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी › बलरामपुर कॉलेज में युवा स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन पर संवाद कार्यक्रम:युवक को मिला पहला पुरस्कार, छात्रों ने रखे विचार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















