Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पिपरा दुर्गानगर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग ने गश्त...

पिपरा दुर्गानगर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग ने गश्त कर लोगों को वन्यजीवों से बचाव के तरीके बताए

0
4
पिपरा दुर्गानगर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग ने गश्त कर लोगों को वन्यजीवों से बचाव के तरीके बताए

पिपरा दुर्गानगर गांव में मंगलवार शाम दो बार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि तेंदुआ रास्ते और शौचालय के पास काफी देर तक खड़ा रहा, जिसे उन्होंने दो बार भगाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार वर्मा के निर्देश पर रेंजर अमरजीत प्रसाद, वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, बीट प्रभारी विजय चौधरी, वॉचर निसार और राजाराम ने गश्त कर पदचिह्नों व गतिविधियों की जानकारी जुटाई। टीम ने ग्रामीणों को इकट्ठा कर वन्यजीवों के व्यवहार, हमले से बचाव और संरक्षण पर जागरूक किया। प्रचार के लिए माइक, पोस्टर और पर्चे भी बांटे गए। वन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने ग्रामीणों से खुले में शौच न करने, शौचालयों का इस्तेमाल करने, खेतों में अकेले न जाने, बच्चों को अकेला न छोड़ने और घनी झाड़ियों में सतर्क रहने को कहा। वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने और फोटो-वीडियो न बनाने की अपील की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat