पिपरा दुर्गानगर गांव में मंगलवार शाम दो बार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि तेंदुआ रास्ते और शौचालय के पास काफी देर तक खड़ा रहा, जिसे उन्होंने दो बार भगाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार वर्मा के निर्देश पर रेंजर अमरजीत प्रसाद, वन दरोगा अखिलेश गुप्ता, बीट प्रभारी विजय चौधरी, वॉचर निसार और राजाराम ने गश्त कर पदचिह्नों व गतिविधियों की जानकारी जुटाई। टीम ने ग्रामीणों को इकट्ठा कर वन्यजीवों के व्यवहार, हमले से बचाव और संरक्षण पर जागरूक किया। प्रचार के लिए माइक, पोस्टर और पर्चे भी बांटे गए। वन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने ग्रामीणों से खुले में शौच न करने, शौचालयों का इस्तेमाल करने, खेतों में अकेले न जाने, बच्चों को अकेला न छोड़ने और घनी झाड़ियों में सतर्क रहने को कहा। वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने और फोटो-वीडियो न बनाने की अपील की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में शिया समुदाय का नौचंदी जुमेरात पर आयोजन:हुसैनिया इमामबाड़े में अलैहिस्सलाम की मुनाजात पढ़ी गई, अमन-चैन की दुआ मांगी › बलरामपुर कॉलेज में युवा स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन पर संवाद कार्यक्रम:युवक को मिला पहला पुरस्कार, छात्रों ने रखे विचार › इटवा में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी शिक्षक संगोष्ठी में शामिल:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया आयोजन, शिक्षकों को किया सम्मानित › पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक दबोचा:चमनगंज पुल के पास जंगल से हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















