सिद्धार्थ नगर जिले के इटवा तहसील परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने एक किसान पंचायत की। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव और तहसील अध्यक्ष अब्दुल रहीम के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी संदीप त्रिपाठी को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का ब्याज सहित जल्द भुगतान करने की मांग की गई। किसानों ने सभी केसीसी ऋण ब्याज सहित माफ करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की भी मांग की। इसके अलावा, सभी फसलों पर एमएसपी कानून बनाने की बात कही गई। सितंबर में इटवा तहसील में भारी बारिश से हुए फसल नुकसान और मकान गिरने का मुआवजा देने की मांग भी शामिल थी। किसानों ने सहकारी और निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। इस दौरान ईश्वर दीन, अब्दुल रज्जाक, सुशीला, मुन्नी देवी, मनमोहन पुजारी, पुरुषोत्तम सहित कई भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर कॉलेज में युवा स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन पर संवाद कार्यक्रम:युवक को मिला पहला पुरस्कार, छात्रों ने रखे विचार › इटवा में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी शिक्षक संगोष्ठी में शामिल:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया आयोजन, शिक्षकों को किया सम्मानित › पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक दबोचा:चमनगंज पुल के पास जंगल से हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज › बस्ती पहुंचे राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह:श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल, कई भाजपा नेता भी शोक व्यक्त करने आए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















