श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के भिनगा कार्यालय में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी संजय त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे का वीडियो तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी मिली कि बीते मंगलवार का बताया जा रहा यह वीडियो पार्टी के भीतर खींचतान को लेकर चर्चा में है। वायरल वीडियो में देवीपाटन मंडल प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह और प्रत्याशी संजय त्रिपाठी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।कथित तौर पर बताया जा रहा है कि अपनी बात रखने के लिए आगे बढ़े एक कार्यकर्ता के हाथ से दूसरे कार्यकर्ताओं ने माइक छीन लिया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। AIMIM के सोशल एक्टिविस्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिलशाद पठान ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में अल्पसंख्यकों का सम्मान नहीं हो रहा है सपा नेता को अपमानित किया गया। उन्होंने लखनऊ में भिनगा के एक मौलाना के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने खुद अपमानित महसूस करने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के किसी जिम्मेदार पदाधिकारी की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।की पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा आखिर किस बात को लेकर हुआ था।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रीदत्तगंज में एंटी रोमियो टीम ने छात्रों को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत पीएम श्री कंपोजिट स्कूल में साइबर सुरक्षा की दी जानकारी › एक फर्म को करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल:बिना टेंडर खरीदारी और 12 हजार की मशीन के लिए 50 हजार देने का आरोप › छात्रों को साइबर सुरक्षा और करियर गाइडेंस के प्रति जागरूक:महराजगंज में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बरगदवा के इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, रक्षित टंडन ने ऑनलाइन जानकारी दी। › अनुराग पांडेय और रवि कुमार का यूपी पुलिस में चयन:बटौली और रेडवल के युवाओं ने हासिल की सफलता, परिवार और गांव में जश्न“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























