श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के भिनगा कार्यालय में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी संजय त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित बैठक के दौरान हुए हंगामे का वीडियो तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी मिली कि बीते मंगलवार का बताया जा रहा यह वीडियो पार्टी के भीतर खींचतान को लेकर चर्चा में है। वायरल वीडियो में देवीपाटन मंडल प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह और प्रत्याशी संजय त्रिपाठी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होती दिखाई दे रही है।कथित तौर पर बताया जा रहा है कि अपनी बात रखने के लिए आगे बढ़े एक कार्यकर्ता के हाथ से दूसरे कार्यकर्ताओं ने माइक छीन लिया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। AIMIM के सोशल एक्टिविस्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिलशाद पठान ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में अल्पसंख्यकों का सम्मान नहीं हो रहा है सपा नेता को अपमानित किया गया। उन्होंने लखनऊ में भिनगा के एक मौलाना के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने खुद अपमानित महसूस करने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी के किसी जिम्मेदार पदाधिकारी की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।की पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा आखिर किस बात को लेकर हुआ था।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› हरिहरपुररानी के पाण्डेय पुरवा में मीना मंच ने कार्यक्रम किया:समुदाय को स्वच्छता और बालिका शिक्षा के लिए जागरूक किया › तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ा:65 वर्ग फीट जमीन का सालाना शुल्क 3,750 से 45,100 रुपए हुआ, व्यापारियों ने मंत्री प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। › डुमरियागंज में बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे शुरू:किसानों को कृषि निवेश अनुदान देने के लिए राहत पोर्टल पर दर्ज होगा ब्यौरा › लक्ष्मीपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता खत्म:बेलवा खुर्द, एकमा, रजापुर के बच्चों ने जीते कई इनाम, विजेताओं को मिला पुरस्कार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















