बस्ती में पुरानी बस्ती के सुरतीहट्टा में इस बार गुफा कमेटी की ओर से गुफा का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इसके बजाय श्रद्धालुओं को विशाल शिवलिंग के भीतर विराजमान मां भगवती के दर्शन होंगे। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए शिवलिंग की स्थापना कर उसके भीतर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सप्तमी के दिन मां की आंखों की पट्टी खोली जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन कर सकेंगे। फाउंटेन लगाकर पंडाल को आकर्षक बनाने की कोशिश इस बार आयोजन में शिवलिंग को विशेष आकर्षण के रूप में तैयार किया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के साथ आदियोगी के दर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। पंडाल में विहंगम नजारा प्रस्तुत करने के लिए फाउंटेन लगाए गए हैं। इसके अलावा भूत-पिशाच की झांकियां भी सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शिवलिंग बनाने में 25 लाख की लागत का दावा गुफा कमेटी की ओर से इस बार आयोजन को भव्य रूप देने के लिए करीब 25 लाख रुपए खर्च किए जाने की बात कही गई है। इसकी तैयारियां लगभग तीन महीने पहले ही शुरू कर दी गई थीं। कमेटी के सदस्य लगातार आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए थे। अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि नवरात्र में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षक सजावट और विशेष धार्मिक झांकियों के बीच मां भगवती के दर्शन हो सकें। हर साल नवरात्र में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इस बार गुफा के स्थान पर विशाल शिवलिंग के भीतर मां भगवती की स्थापना और आदियोगी के दर्शन की व्यवस्था आयोजन को अलग पहचान देगी। फाउंटेन और भूत-पिशाच की झांकियां भी पंडाल की भव्यता बढ़ाएंगी। सप्तमी को मां की आंखों की पट्टी खुलने के साथ ही श्रद्धालु इस विशेष स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी:होटल में अधिकारियों ने लिया जायजा, मंडप सजकर तैयार › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बलुआ-चोरथरी नहर मार्ग की सड़क मरम्मत शुरू › पैसे निकालने गए युवक के खाते से 30 हजार गायब:बस्ती में दो अज्ञात लोगों ने मदद के बहाने कार्ड बदला, केस दर्ज › बहराइच के चफरिया में एंबुलेंस में महिला का प्रसव:ईएमटी और पायलट की तत्परता से सुरक्षित हुआ, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















