Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लालपुर चंदाझार के मां समय स्थान पर 5दिवसीय पूजन शुरू:नवरात्रि के पहले...

लालपुर चंदाझार के मां समय स्थान पर 5दिवसीय पूजन शुरू:नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, गोपियां से भी पहुंचे लोग

0
0
लालपुर चंदाझार के मां समय स्थान पर 5दिवसीय पूजन शुरू:नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, गोपियां से भी पहुंचे लोग

शारदीय नवरात्रि के मौके पर बहराइच के लालपुर चंदाझार गांव में स्थित मां समय स्थान मंदिर में 5 दिवसीय विशेष पूजन शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा की थाली लेकर माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। पंडित जी मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करा रहे हैं। इस बार लालपुर चंदाझार के अलावा गोपियां गांव से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। महिलाओं ने माता की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों के मुताबिक, यहां 5 दिनों तक लगातार हवन-पूजन और भजन-कीर्तन चलेगा। मां समय स्थान की मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं, इसलिए दूर-दराज से लोग यहां आते हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat