डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी की बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कई गांवों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र किसानों का ब्यौरा जल्द से जल्द राहत पोर्टल पर दर्ज किया जाए। इससे किसानों को कृषि निवेश अनुदान के तहत नियमानुसार सहायता मिल सकेगी। संयुक्त टीम ने तेन्दुई, जुड़वानिया, नेहतुआ, सुल्तानपुर उर्फ चन्दनजोत, कोहल गोद कोट, मधुकरपुर चौबे, पेडरिया जीत, बढ़या, बिलरिया और पिकोरा जैसे गांवों में फसल क्षति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता से पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान विषय विशेषज्ञ अनूप द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक अजय कुमार बक्शी, राजकुमार, बीटीएम विष्णु प्रताप सिंह और एटीएम देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां पूरी:होटल में अधिकारियों ने लिया जायजा, मंडप सजकर तैयार › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बलुआ-चोरथरी नहर मार्ग की सड़क मरम्मत शुरू › पैसे निकालने गए युवक के खाते से 30 हजार गायब:बस्ती में दो अज्ञात लोगों ने मदद के बहाने कार्ड बदला, केस दर्ज › बहराइच के चफरिया में एंबुलेंस में महिला का प्रसव:ईएमटी और पायलट की तत्परता से सुरक्षित हुआ, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















