Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ा:65 वर्ग फीट...

तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ा:65 वर्ग फीट जमीन का सालाना शुल्क 3,750 से 45,100 रुपए हुआ, व्यापारियों ने मंत्री प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।

0
0
तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ा:65 वर्ग फीट जमीन का सालाना शुल्क 3,750 से 45,100 रुपए हुआ, व्यापारियों ने मंत्री प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।

तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ गया है। इससे करीब 80 दुकानदारों में नाराजगी है। अब उन्हें 65 वर्ग फीट जमीन का सालाना किराया 3,750 रुपए की जगह 45,100 रुपए देना होगा। ये दुकानदार पिछले 50 सालों से रेलवे की जमीन पर दुकानें चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। किराए में इतनी बढ़ोतरी से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों ने इस फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक और सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि रिंकू पाल को ज्ञापन दिया है। संजय कुमार, ऋषि देव, घनश्याम गुप्ता, ओम प्रकाश, प्रिंस और राजू चौरसिया जैसे दुकानदारों ने बढ़े हुए किराए पर फिर से विचार करने और बढ़ोतरी का कारण बताने की मांग की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महासचिव रूप चंद्र गुप्ता ने भी व्यापारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऐसा हल निकाला जाए, जिससे रेलवे की कमाई भी हो और व्यापारियों का रोजगार भी बचा रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat